दुर्ग

घर में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 4 की मौत….

दुर्ग जिले के कुम्हारी इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। वार्ड नंबर-4 में एक घर में भीषण आग लगने के बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें एक साल की मासूम बच्ची समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक कुम्हारी के वार्ड नंबर-4 स्थित एक मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

Advertisement

हादसे में अनिल वैष्णव उम्र 45 वर्ष, चांदनी वैष्णव उम्र 18 वर्ष, लक्ष्मी वैष्णव उम्र 20 वर्ष और एक साल की मासूम गोपिका वैष्णव की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन विभाग की टीम, पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। SDRF कमांडेंट नागेंद्र सिंह और कुम्हारी थाना पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी रही।

 

फिलहाल आग लगने और सिलेंडर ब्लास्ट की वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दुर्ग के कुम्हारी में हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। प्रशासन राहत और जांच कार्य में जुटा हुआ है।

Related Articles

Back to top button