बिलासपुर

8 दिन में जले दो ट्रांसफार्मर, कॉलोनी अंधेरे में, रहवासियों में आक्रोश

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के राजकिशोर नगर स्थित गार्डन सिटी कॉलोनी में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कॉलोनी में महज आठ दिनों के भीतर दो ट्रांसफार्मर जल जाने से सैकड़ों परिवार भीषण गर्मी और अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। लगातार बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों में भारी नाराजगी है।

Advertisement

गार्डन सिटी कॉलोनी के रहवासियों का कहना है कि पहले एक ट्रांसफार्मर खराब हुआ, जिसके बाद दूसरे ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त भार डालकर बिजली आपूर्ति की जा रही थी। लेकिन कुछ ही दिनों में दूसरा ट्रांसफार्मर भी जल गया। इससे पूरी कॉलोनी की बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रहवासियों का आरोप है कि बिजली विभाग को कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने और नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। वहीं कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।फिलहाल गार्डन सिटी कॉलोनी के लोग बिजली बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि बिजली विभाग कब तक इस समस्या का समाधान कर लोगों को राहत दिला पाता है।

Related Articles

Back to top button