रायगढ़

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, महिला दलाल समेत 3 गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के छोटे अतरमुड़ा स्थित एक किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने महिला दलाल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सीएसपी और ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में साइबर सेल एवं चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

Advertisement

पुलिस को सूचना मिली थी कि छोटे अतरमुड़ा के एक किराए के मकान में महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा। तय संकेत मिलने के बाद टीम ने मकान पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान महिला दलाल गुंजन चौहान समेत दो पुरुष ग्राहकों को पकड़ा गया, जबकि मौके से तीन युवतियों को भी सुरक्षित बरामद किया गया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री और पाइंटर द्वारा दिए गए 2500 रुपये नकद जब्त किए। पूछताछ में महिला ने किराए के मकान में देह व्यापार संचालित करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि महिलाओं के शोषण और अनैतिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button