बिलासपुर

कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लाखों की हेराफेरी, ट्रांसपोर्टर समेत 7 पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में कोयला ट्रांसपोर्टिंग के नाम पर 25 लाख रुपये से अधिक की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। भाटिया एनर्जी कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर सकरी पुलिस ने ट्रांसपोर्टर, कोल डिपो संचालक, प्लांट सुपरवाइजर और वाहन चालकों सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

Advertisement

शिकायत के अनुसार कोयला परिवहन और आपूर्ति के दौरान दस्तावेजों में गड़बड़ी कर कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। आरोप है कि ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े लोगों ने मिलीभगत कर कोयले की मात्रा और सप्लाई में हेराफेरी की, जिससे कंपनी को 25 लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ।

मामला सामने आने के बाद भाटिया एनर्जी कंपनी के प्रबंधक ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे ट्रांसपोर्टिंग रिकॉर्ड और लेनदेन की जांच कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button