रायपुर

ऑटोमोबाइल दुकान में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक….

राजधानी रायपुर के सबसे व्यस्त कारोबारी इलाके एमजी रोड पर गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मौदहापारा थाना के ठीक सामने स्थित जया ऑटोमोबाइल शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही होगा।

 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 से 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर एमजी रोड पर यातायात नियंत्रित किया और लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की। राहत की बात यह रही कि इस भीषण अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। यदि आग आसपास की दुकानों तक फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल नुकसान का आकलन और आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button