महासमुंद

कटहल के नीचे छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने लाखों के गांजा के साथ दो तस्करों को पकड़ा 

महासमुंद पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर पिकअप वाहन में कटहल के नीचे छिपाकर 125 किलो 700 ग्राम गांजा ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस ने गांजा, वाहन और मोबाइल सहित करीब 70 लाख 93 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

Advertisement

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन रेहटीखोल मार्ग से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के रेहटीखोल चेक पोस्ट पर घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। जांच के दौरान कटहल के नीचे छिपाकर रखी गई चार प्लास्टिक बोरियों से 125.700 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

Advertisement

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रयागराज, उत्तर प्रदेश निवासी धीरेंद्र कुमार गौतम और लवकुश गौतम के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के बलांगीर जिले से लाया गया था और उसे प्रयागराज में खपाने की योजना थी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

महासमुंद पुलिस की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 62 लाख 85 हजार रुपये कीमत का गांजा, 8 लाख रुपये का पिकअप वाहन और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों के साथ-साथ अंदरूनी मार्गों पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे गांजा तस्करों के हर नए तरीके को नाकाम किया जा सके।

 


Related Articles

Back to top button