महासमुंद

फिर पकड़ाए तस्कर, डेढ़ करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, इंटरस्टेट गिरोह का पर्दाफाश

महासमुंद जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। सिंघोड़ा क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी गई है।

Advertisement

दिनांक 09 अप्रैल 2026 को महासमुंद पुलिस ने सिंघोड़ा इलाके में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 312 किलो 590 ग्राम गांजा जब्त किया। जब्त मादक पदार्थ की कुल कीमत 1 करोड़ 56 लाख 34 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक कर्नाटक और दूसरा मध्यप्रदेश का निवासी है। आरोपी उड़ीसा के सोनपुर जिले से गांजा लेकर मुंबई में खपाने की योजना बना रहे थे।

Advertisement

पुलिस की सख्त पूछताछ के बाद महज 12 घंटे के भीतर कार्रवाई का दायरा बढ़ाया गया और बरहमपुर, ओडिशा से तीन थोक खरीददारों को गिरफ्तार किया गया। ये आरोपी बालाघाट, उत्तर प्रदेश और जम्मू के निवासी बताए जा रहे हैं, जो इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े हुए थे।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक KA13 D-7710, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है, को भी जब्त किया है। इसके साथ ही दो मोबाइल फोन समेत कुल 1 करोड़ 71 लाख 42 हजार 500 रुपये की संपत्ति जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।महासमुंद पुलिस की लगातार कार्रवाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले तीन महीनों में 68 मामलों में कुल 4681 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया गया है और 181 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 132 आरोपी अन्य राज्यों के हैं। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button