पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 80 पुलिसकर्मियों का तबादला

जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 80 प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। आदेश के तहत तीन वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही थाना, चौकी या यातायात शाखा में पदस्थ कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
फेरबदल में सबसे ज्यादा असर यातायात शाखा पर पड़ा है। यहां तीन साल से अधिक समय से पदस्थ 23 कर्मचारियों को विभिन्न थाना, चौकी और करही क्षेत्र में पदस्थ किया गया है। वहीं थाना और चौकी में तैनात कुछ कर्मचारियों को यातायात शाखा में भेजा गया है, जिससे पुलिस व्यवस्था में संतुलन और कार्यकुशलता बढ़ाने का प्रयास किया गया है।

इसके अलावा बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में 5 जून को शुरू होने वाले पुलिस सहायता केंद्र के लिए प्रभारी सहित अलग से पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और त्वरित सहायता सेवाएं मजबूत होंगी, वहीं जिले में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।




