18 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार….

गरियाबंद जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल टीम और अमलीपदर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 18 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा और एक दोपहिया वाहन जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा से छत्तीसगढ़ में गांजा खपाने के उद्देश्य से लेकर आ रहे थे। दोनों तस्कर सिल्वर रंग की HF डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 LU 2550 से गांजा परिवहन कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हीरालाल केवर्त और टीकम टोलतिया के रूप में हुई है, जो ओडिशा के नवरंगपुर जिले के मोहरा गांव के निवासी हैं।
जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 9 लाख रुपये आंकी गई है। अमलीपदर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।




