रायपुर कमिश्नरेट को मिले 60 नए PSI, थानों में व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए हुई पदस्थापना

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को 60 नए सब इंस्पेक्टर (PSI) मिले हैं। बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन अधिकारियों को अब व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए शहर के विभिन्न थानों में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर ने पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैं।
नए PSI की तैनाती खम्हारडीह, खमतराई, कबीर नगर, गोलबाजार, मोहदापारा, कोतवाली, सिविल लाइन, टिकरापारा, पंडरी, पुरानी बस्ती, राजेंद्र नगर, डीडी नगर, उरला, तेलीबांधा, आमानाका और आजाद चौक सहित विभिन्न थानों में की गई है। अधिकांश थानों को 3-3 नए अधिकारी मिले हैं, जबकि कुछ थानों में 2-2 PSI की पदस्थापना हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन नव नियुक्त अधिकारियों को थानों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जांच प्रक्रिया और जनसंपर्क से जुड़े कार्यों का व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा। इससे पुलिसिंग की गुणवत्ता बेहतर होने के साथ-साथ थानों में कार्यबल भी मजबूत होगा।




