बिलासपुर

बिजली विभाग की मनमानी, जनता को परेशानी, चेयरमेन का पुतला दहन की चेतावनी

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल मे लचर व्यवस्था और अधिकारियो की मनमानी सारी हदें पार कर चूका है। राजनैतिक स्तर पर यहां तक चर्चा है कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को अगले बार विपक्ष का नहीं विद्युत विभाग की नाकामी का खामियाजा भुगतना होगा।

Advertisement

कभी सरप्लस बिजली उत्पादन करने वाला छत्तीसगढ़ अब बिजली के लिए तरस रहा हैं। पहले महीने में जितनी बार लाइट गुल होती थी। अब दिन में कब कब लाइट आएगी इसका भी रिकॉर्ड रखना पड़ रहा हैं।

Advertisement

राजीव विहार जन कल्याण एवं विकास समिति के सचिव रूप रतन सिंह के नेतृत्व में मोहल्ले वासियों ने बसंत विहार स्थित सहायक यंत्री के कार्यालय का घेराव कर कार्यपालन यंत्री के नाम लिखित ज्ञापन सौंपा। रूप रतन सिंह ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को बताया कि यदि तीन दिनों के राजीव विहार मे बिजली समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो विद्युत विभाग के चेयरमैन का पुतला दहन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button