रायपुर

अवैध शराब पर कार्रवाई के बीच थाना प्रभारी सस्पेंड, एसपी की बड़ी कार्रवाई

रायपुर ग्रामीण पुलिस में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों के बावजूद प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया।

Advertisement

दिनांक 29 मई 2026 को एसीसीयू रायपुर की टीम ने गोबरा नवापारा स्थित लल्ला सोनवानी के ढाबे में छापेमारी की, जहां अवैध शराब बिक्री की पुष्टि हुई। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल भी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन पर ढाबा संचालक के साथ एकांत में बातचीत कर संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने का आरोप लगा।

Advertisement

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक दीपेश जायसवाल को निलंबित कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर ग्रामीण से संबद्ध कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। इस कार्रवाई को अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्त नीति के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button