बिलासपुर

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।यह सनसनीखेज मामला सिरगिट्टी इलाके का है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर शव बरामद कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है, जहां झारखंड पुलिस एक महिला को लेकर पूछताछ के लिए पहुंची थी।

Advertisement

पूछताछ के दौरान महिला ने अपने पति की हत्या की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।पुलिस के मुताबिक झारखंड निवासी पूनम लोंमगा 18 मई को अपने पति विनोद लोंमगा को पैसे लेने के बहाने ट्रेन से बिलासपुर पहुंची थी। यहां रेलवे ट्रैक के पास पहले से मौजूद उसके प्रेमी सुगड टोपनो और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

Advertisement

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को रेलवे ट्रैक के नजदीक पानी भरे इलाके में फेंक दिया था। महिला की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी प्रेमी और उसके दो साथी फरार हैं।

 

Related Articles

Back to top button