बिलासपुर
वरिष्ठ कर्मचारी नेता व प्रतिष्ठित नागरिक हनुमान शुक्ला का निधन….

बिलासपुर। शहर के वरिष्ठ कर्मचारी नेता और प्रतिष्ठित नागरिक श्रद्धेय हनुमान शुक्ला का आज निधन हो गया। वे लंबे समय से सामाजिक व कर्मचारी हितों के लिए सक्रिय रहे थे।
उनकी अंतिम यात्रा आज सोमवार 22 सितंबर दोपहर 2 बजे उनके निज निवास राजेंद्र नगर से निकलकर देवकीनंदन दीक्षित मुक्तिधाम पहुँचेगी।वे अपने पीछे दो पुत्र — विनय शंकर शुक्ला और लक्ष्मी कांत शुक्ला को छोड़ गए हैं।श्रद्धेय शुक्ला जी के निधन से शहर में शोक की लहर है।




