रायपुर

चाकू की नोक पर लूट करने वाले गिरफ्तार….

राजधानी रायपुर में हथियार के दम पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को मौदहापारा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुख्यात आरोपी राजा बैझड़ और उसका साथी विवेक दुबे शामिल हैं।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक मुंबई मार्केट इलाके में फल का ठेला लगाता है। युवक 11 मई की रात दुकान बंद कर 36 हजार 600 रुपये लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान महतो गैरेज के पास राजा बैझड़ अपने साथियों के साथ पहुंचा और परिचित होने का फायदा उठाकर युवक को गली की ओर ले गया।

Advertisement

पीड़ित के मुताबिक गली में पहुंचते ही आरोपियों ने उसे घेर लिया। एक आरोपी ने पीछे से गला पकड़ लिया जबकि अन्य ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और जेब में रखी नगदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने मौदहापारा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

 

पुलिस ने जांच के दौरान मुख्य आरोपी राजा बैझड़ और विवेक दुबे को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों का इलाके में जुलूस भी निकाला गया। पुलिस का कहना है कि शहर में लूट और गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button