बिलासपुर

बिलासपुर में थाने के पास बवाल, दो गुटों में मारपीट का वीडियो वायरल

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में थाने से कुछ ही दूरी पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई।बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

Advertisement

मौके पर लात-मुक्कों और डंडों से एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। इसी दौरान एक आरोपी चाकू लेकर युवक की ओर दौड़ता भी दिखाई दिया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक और थाने के करीब इस तरह की वारदात ने कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों तक कब तक पहुंचती है।

Related Articles

Back to top button