50 हजार की आबादी वाले तिफरा में गार्डन की कमी, लोग ताजी हवा लेने जाते है पांच किमी दूर

(उषा सोनी) : बिलासपुर। शहर के तिफरा क्षेत्र में लगभग पचास हजार की आबादी निवास करती है, लेकिन आज तक यहां के यहाँ व्यवस्थित सार्वजनिक गार्डन की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है, और लोगों को ताजी हवा लेने चार- पांच किलोमीटर दूर व्यापार विहार स्थित दीनदयाल गार्डन या वृहस्पति बाजार बी आर उद्यान का सहारा लेना पड़ता है। क्षेत्रवासियों की शिकायत है कि नगर निगम मे शामिल करने पर भी क्षेत्रवासी मूलभूत सुविधाओ के लिए तरस रहे हैं। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, यहां जो पहले गार्डन था वह उजाड़ हो चुका है, केवल छोटे बच्चे मिट्टी मे खेलते कुदते हैं या गली-मोहल्लों में खेलने को मजबूर हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बड़े बुजूर्गो के लिए ना बैठने की सुविधा है ना ही टहलने के लिए पर्याप्त जगह..। लिहाजा उन्हें बच्चों को घुमाने के लिए शहर के अन्य क्षेत्रों के गार्डन में जाना पड़ता है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि प्रशासन को लोगों की सेहत की चिता नहीं है। खाली पड़ी जमीनों पर धूल उड़ती रहती है, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है और लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। कई बार जन समस्या निवारण शिविर में इस मुद्दे को उठाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है। वार्ड पार्षदों का कहना है कि गार्डन के लिए भूमि चिन्हांकन और प्रस्ताव की प्रक्रिया जारी है, लेकिन प्रशासनिक कारणों से कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है।
जानिए क्षेत्रवासियों की जुबानी उनकी परेशानी
बच्चों के खेलने के लिए जगह नहीं है, मजबूरन उन्हें सामुदायिक भवन में जाना पड़ता है। सड़क पर खेलने से दूर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। क्षेत्र में गार्डन नही होने की वजह से हमें खुद अपने बच्चों को शहर के वृहस्पति बाजार, दिनदयाल गार्डन और अन्य सार्वजनिक स्थान लेकर जाना पड़ता है : एलएल प्रजापति सीनियर सिटीजन
गार्डन विकसित कर दिया जाता तो वहाँ बड़े बुजूर्ग समय गुजारते। बच्चों के खेलने सुरक्षित जगह होती । सुबह उठकर मार्निंग वॉक की जा सकेगी। जो बच्चे सुबह उठकर मोबाइल में टाइमपास कर रहे हैं उन्हें गार्डन मे स्वास्थ्यवर्धक वातावरण मिलेगा : रामचंद्र नागवानी अध्यक्ष सिंधी पंचायत यदुनंदननगर तिफरा
छोटे मोटे कार्यक्रमों के लिए गार्डन काम आएगा । क्षेत्र की बात करें तो आए दिन भागवत कथा और कई परिवारिक कार्यक्रम होते हैं जिसके लिए सामुदायिक भवन पर्याप्त ’ नही है। गार्डन की आवश्यकता न केवल स्वास्थ्य के लिए जरुरी है बल्कि छोटे मोटे परिवारिक कार्यक्रम भी संपन्न होंगे : डॉ. तरुण
सेक्टर डी साइड की ओर मॉîनग वॉक के लिए स्थानीय निवासी बहुतायत में जाते हैं अत: उसी तरफ उपयुक्त जगह चुनकर गार्डन विकसित किया जाए, क्योंकि कॉलोनी में गार्डन हेतु कोई जगह बची नहीं। : सतराम जेठमलानी
समाजसेवी
तत्कालीन नगरपालिका परिषद ने तिफरा में बाजार चौक के पास जीएसटी भवन के सामने लगभग एक एकड़ के कम उसको गार्डन के लिए प्रस्तावित किया था। उसमें नगरपालिका के फंड से कुछ राशि भी खर्च हुआ है, पाथवे निर्माण व बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए । जब नगर निगम हुआ वार्ड पांच के दायरे में आया तो हमने शासन को गार्डन उन्नयन के लिए राशि की मांग की थी। जब पूजा विधानी महापौरबनी तब इनके और इनके परिषद के द्बारा बगैर स्थानीय पार्षदो के रायशुमारी से वहां पर काम्प्लेक्स प्रस्तावित करा दिया। इस तरह जो जगह थी वह भी हाथ से निकल गया। गरीबो की बस्ती उजाड़कर गार्डन बनाने और गार्डन के लिए आरक्षित जगह पर बिल्डिंग बनाने का काम चल रहा है। लोगो के स्वास्थ्य विश्ोषकर बच्चों के शारीरिक विकास के लिए गार्डन निर्माण बहंुत जरुरी है। : लक्ष्मीनाथ साहू, ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस
इस क्ष्ोत्र में गार्डन एक भी नही है। हम लोग बहंुत दिन पहले मांग कर चुके है इस्टीमेट भी बनाकर भ्ोजा गया था लेकिन निगम की ओर से पहल नही हो पाई है। आश्वासन बस मिलता है। पहले जो गार्डन था वह उजाड़ हो गया है जिसे डेव्पल करने की आवश्यकता है। तीन चार सालों से प्रयासरत है। : संजय सीमा सिंह पार्षद वार्ड क्रमांक 6




