बिलासपुर

बारिश क्या हुई….मंगला में तो बिजली आंख मिचौली खेलने लगी, कब आती है, कब जाती है-कोई भरोसा नहीं

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – गुरुवार की रात मंगला क्षेत्र में लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। बिजली की हालत ऐसी रही कि पूरे मोहल्ले में खंभों से चिंगारी और धमाके होते रहे मानो कोई दीवाली के फटाखे फोड़ रहा हो। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

Advertisement

स्थानीय निवासियो ने बताया इतनी तेज आवाज आई खंभे से, लगा जैसे कुछ फट गया। छोटे-छोटे बच्चे डर गए। फोन करने के बाद भी कोई नहीं आया देखने। लोगों ने पूरी रात अंधेरे में काटी, न सिर्फ गर्मी से परेशान रहे, बल्कि बार-बार चिंगारी फेंकते खंभों से हादसे का डर भी बना रहा। अब सवाल उठता है क्या बिजली विभाग को हादसे का इंतजार है? कब सुधरेगा मंगला क्षेत्र का बिजली सिस्टम? कैमरा मंगला की गलियों में फैली चिंता को साफ-साफ कैद कर चुका है, अब देखना ये है कि विभाग इस पर कब तक ध्यान देता है।

Related Articles

Back to top button