रायपुर

सुशासन तिहार की शुरुआत: सीएम विष्णुदेव साय जशपुर रवाना, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

रायपुर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर के लिए रवाना हुए, जहां से प्रदेश में सुशासन तिहार की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के पहले चरण में आम जनता से मिले आवेदनों का निराकरण किया जाएगा और सरकार सीधे लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेगी।

Advertisement

सीएम साय ने बताया कि इस तिहार के तहत सभी मंत्री, विधायक और सांसद अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने इसे जनहित में बड़ा अभियान बताते हुए कहा कि सरकार का फोकस अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर है।

Advertisement

वहीं कांग्रेस द्वारा मनाए जा रहे बोरेबासी तिहार पर भी मुख्यमंत्री ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बोरेबासी कोई नई चीज नहीं है, बल्कि यहां के लोग पहले से ही इसे अपने भोजन का हिस्सा मानते हैं। साथ ही उन्होंने मनरेगा में ई-केवाईसी के मामले में छत्तीसगढ़ के देश में अव्वल आने पर खुशी जताई और इसके लिए मंत्रियों को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button