छत्तीसगढ़

आज से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आगाज़, छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक शुरुआत, देशभर से जुटेंगे हजारों खिलाड़ी

छत्तीसगढ़ में आज 25 मार्च से पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का भव्य शुभारंभ हो रहा है। इस बड़े आयोजन की मेजबानी के लिए राज्य पूरी तरह तैयार है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे प्रदेश के खेल पारिस्थितिकी तंत्र के लिए मील का पत्थर बताया है और कहा है कि यह आयोजन खिलाड़ियों को नई दिशा और अवसर देगा।

Advertisement

इस प्रतियोगिता में देशभर के 30 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 3,800 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खेलों का आयोजन रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में किया जा रहा है, जो 3 अप्रैल तक चलेंगे। एथलेटिक्स, तीरंदाजी, हॉकी, फुटबॉल, तैराकी, कुश्ती और वेटलिफ्टिंग सहित कुल 9 खेलों में मुकाबले होंगे, जबकि कुल 106 स्वर्ण पदक दांव पर रहेंगे।

Advertisement

हॉकी ओलंपियन दिलीप तिर्की, सलीमा टेटे और धावक अनिमेष कुजूर ने इस आयोजन को गेम-चेंजर बताया है। उनका कहना है कि यह मंच आदिवासी युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेलों में करियर बनाने का बड़ा अवसर देगा, जिससे देश को नए प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button