छत्तीसगढ़

निगम ठेकेदार के सह पर मिट्टी चोरी, खनिज व निगम अधिकारी बेख़बर..

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर के साथ जयेंद्र गोले) : नगर निगम के ठेकेदार द्वारा अब सरकारी भूमि में की मिट्टी को अलग-अलग सप्लायरों द्वारा कई जगहों पर बेचा जा रहा है। ताजा मामला मंगला से दीनदयाल कालोनी जाने वाला मार्ग छपरा भांठा का है।

Advertisement

यहां इन दोनों निगम द्वारा बड़ा नाला बनाने का कार्य जारी है कई जगहों पर नाला निर्माण के लिए खुदाई की जा रही है जिनकी मिट्टी को ठेकेदार अलग-अलग सप्लायरो के माध्यम से अन्य जगहों पर खपा रहे हैं। जब इसकी सूचना आसपास के वार्ड वासियों को लगी तो वह इसका विरोध करने वहां पहुंच गए।

ग्रामीणों ने बताया कि पास में ही बच्चों के लिए खेल मैदान बनाया जा रहा है जहां मिट्टी डालने के लिए जोन कमिश्नर द्वारा भी ठेकेदार को भी कहा गया, मगर यहां मिट्टी ना गिर कर अन्य कॉलोनीयों में इस मिट्टी को बेचा जा रहा है जिसका वार्ड के लोग विरोध कर रहे हैं।

जब इस संबंध में ट्रैक्टर और हाईवा चालकों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यहां से मिट्टी लोड़ कर कई कालोनियों में जमीन पटाई व अन्य कार्य के लिए गिरा रहे हैं वहीं इस मामले में ठेकेदार के कर्मचारी कुछ भी कहने से इनकार कर किया। आप को बता दे ।

कि यहां से रोजान अवैध रूप से मिट्टी चोरी का खेल जारी है 15 से 20 हाईवा और 20 से 30 ट्रैक्टर मिट्टी लोड करके यहां से अन्य जगहों पर भेजा जा रहा है और खनिज विभाग को लाखों का चुना ठेकेदार लग रहा है। अब इस ओर खनिज विभाग व निगम अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं यह देखने वाली बात होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button