छत्तीसगढ़बिलासपुर

पेट्रोल पंपों के टॉयलेट एवं नलों का उचित रख रखाव करने संभागायुक्त ने दिए निर्देश..

बिलासपुर : कमिश्नर महादेव कावरे ने पेट्रोल पंपों में आम जनता के उपयोग के लिए बने टॉयलेट की नियमित साफ सफाई और रख रखाव सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने संभाग के सभी जिला कलेक्टरों को इस आशय का पत्र भी लिखा है।

Advertisement

संभागायुक्त ने जारी पत्र में कहा है कि जिलों में भ्रमण और निरीक्षण के दौरान यह पाया गया है कि पेट्रोल पंपों में जन सुविधा के लिए बनाये गये टायलेट की रख-रखाव, साफ-सफाई व्यवस्था, दरवाजे ठीक से बंद नहीं होने व नल के टोटी टुटे हुए पाये गये हैं।

Advertisement

कहीं कहीं पानी की नियमित आपूर्ति भी बाधित होना पाया गया। इसलिए जिलों में स्थित सभी पेट्रोल पंपों का अधिकारियों से निरीक्षण करा कर पंप मालिकों से इस व्यवस्था को दुरूस्त करने हेतु समुचित निर्देश प्रसारित करेंगे।

Related Articles

Back to top button