अब इस जिले में मिली अफीम की अवैध खेती, कुछ ही देर में होगा खुलासा

रायगढ़ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का खुलासा किया है। इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जानकारी के मुताबिक, तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेती झारखंड के एक व्यक्ति के जरिए कराई जा रही थी। पुलिस ने मामले में मार्शल सांगा नाम के आरोपी को हिरासत में लिया है, जो झारखंड का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में प्रदेश में अवैध अफीम की खेती पकड़े जाने का यह तीसरा मामला है। इससे पहले दुर्ग और बलरामपुर जिले में भी इस तरह की कार्रवाई की जा चुकी है।फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।




