रायगढ़

युवक को अगवा कर मारपीट-लूट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…..

रायगढ़ – घरघोड़ा थाना क्षेत्र में युवक को जबरन बोलेरो वाहन में बैठाकर अपहरण, मारपीट और लूट की सनसनीखेज वारदात को पुलिस ने महज कुछ घंटों में सुलझा लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय युवक प्रीतराम चौहान को आरोपियों ने रायकेरा गांव से जबरन बोलेरो में बिठाया, मारपीट की और ग्राम कया ले जाकर बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने मुखबिरी की रंजिश में युवक से मोबाइल लूट लिया और जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया।

Advertisement

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से बोलेरो वाहन, लूटा गया ओप्पो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ कहा है कि गुंडागर्दी और अपराध करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी और ऐसे आरोपी सीधे जेल भेजे जाएंगे।

 

Related Articles

Back to top button