बिलासपुर

तालाब में डूबने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर के चकरभाठा थाना के सामने स्थित तालाब में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया।

Advertisement

मृतक की पहचान राजू वर्मा के रूप में हुई है, जो दुर्ग जिले के नेवसा का रहने वाला था और चकरभाठा क्षेत्र के एक होटल में काम करता था। बताया जा रहा है कि उसे एक दिन पहले दोपहर के समय तालाब के आसपास देखा गया था।

Advertisement

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक अक्सर शराब के नशे में रहता था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में तालाब में गिरने से उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button