श्रेयश गुप्ता ने 10वीं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, सीए बनने का हैं सपना….

बिलासपुर। सीबीएसई द्वारा मंगलवार को घोषित 10वीं कक्षा के परिणामों में न्यायधानी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार के छात्र श्रेयश गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया। श्रेयश ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।अंग्रेजी, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन जैसे विषयों में 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। श्रेयश को आगे बढ़ाने में गुरुजनों का विशेष सहयोग रहा।
श्रेयश ने अपने भविष्य की योजना साझा करते हुए बताया कि वे कक्षा 11वीं से कॉमर्स विषय में पढ़ाई कर भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का लक्ष्य हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पिता डॉ. सुनील गुप्ता, माता डॉ. रजनी और विद्यालय के गुरुजनों ने गर्व व्यक्त किया। गौरतलब है कि श्रेयश की बड़ी बहन, श्रेया गुप्ता, भी इसी विद्यालय की पूर्व छात्रा थी और वर्तमान में लखनऊ के एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में पीजी में चिकित्सकीय शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। परिवार में शिक्षा के प्रति यह समर्पण प्रेरणादायक है। श्रेयश की सफलता न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है, बल्कि यह विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रणाली और परिवार के सहयोग का भी प्रमाण है। उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।




