एसएसपी रजनेश सिंह ने किया पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण, सुनी जवानों की समस्याएं

बिलासपुर – उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना और चौकी प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने परेड का निरीक्षण करते हुए जवानों के टर्न आउट, स्क्वाड ड्रिल, मार्चपास्ट, शस्त्र अभ्यास और बलवा ड्रिल का जायजा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले जवानों को पुरस्कृत किया गया, जबकि टर्न आउट में कमी पाए जाने पर कुछ कर्मचारियों को दंड भी दिया गया। परेड में कुल 326 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
इसके बाद पुलिस सम्मेलन आयोजित कर डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं। स्वास्थ्य, स्थानांतरण, वेतन, सेवा और आवास से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
डीआईजी ने बीट सिस्टम को मजबूत करने, सामुदायिक पुलिसिंग बढ़ाने, महिला एवं बाल सुरक्षा और नशे के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश भी दिए। साथ ही अनुभव और सशक्त एप के जरिए पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का भी अवलोकन किया गया। पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों से लैस करने के लिए नए वाहन, बलवा नियंत्रण उपकरण और अन्य संसाधन उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस कर्मियों के लिए नए आवास निर्माण कार्य भी जल्द पूरा करने की बात कही गई।



