रायगढ़

ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने की थी आत्महत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मर्ग जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक सेमीजोर गांव की 26 वर्षीय महिला ने 6 फरवरी को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच के दौरान परिजनों ने पुलिस को महिला द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट और एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपी। जांच में सामने आया कि गांव का महेंद्र गुप्ता महिला और एक युवक की बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था और गलत काम के लिए दबाव बना रहा था।

Advertisement

लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी महेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button