नोवा स्पंज आयरन प्लांट में लगी आग, तीन मजदूर झुलसे….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेरा-अकबरी स्थित नोवा स्पंज आयरन प्लांट में देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में प्लांट में काम कर रहे तीन मजदूर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया, जानकारी के अनुसार घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की है, जब बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम अमेरी-अकबरी स्थित नोवा स्पंज आयरन प्लांट में अचानक आग लग गई। आग लगने से प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और वहां काम कर रहे तीन मजदूर झुलसकर घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया देर रात करीब 1:30 बजे बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेरा-अकबरी स्थित नोवा स्पंज आयरन प्लांट में आग लगने की सूचना मिली थी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।फिलहाल तीनों घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। वहीं पुलिस और प्लांट प्रबंधन आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।




