रायगढ़
मंदिर की दानपेटी से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के खरसिया में जैन मंदिर की दानपेटी से पैसे चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक कॉन्वेंट स्कूल के पास स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर में अज्ञात चोरों ने रात के समय मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी से करीब 5 से 6 हजार रुपये चोरी कर लिए थे।
मामले की शिकायत मिलने के बाद खरसिया पुलिस ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर देव उर्फ देवा श्रीवास और मोनू चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी और घटना में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी जब्त की है। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।




