रायगढ़

दो हाथी शावकों की संदिग्ध मौत, जंगल में मिले शव से मचा हड़कंप

रायगढ़ जिले में एक बार फिर हाथियों की मौत का मामला सामने आया है। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के सुहाई जंगल में कुरकुट नदी किनारे दो हाथी शावकों के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने करीब दो से ढाई साल उम्र के दो हाथी शावकों की संदिग्ध मौत की सूचना वन विभाग को दी थी। सूचना मिलते ही एसडीओ फॉरेस्ट आशुतोष मंडावा और रेंजर विक्रांत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

Advertisement

वन विभाग की टीम ने पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में दोनों शावकों का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Advertisement

फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हाथी शावकों की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Related Articles

Back to top button