छत्तीसगढ़

फर्जी IAS बनकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

बेमेतरा जिले में खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी IAS अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम रोहित कुमार है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है और पिछले करीब एक साल से देवकर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। वह बीते कई महीनों से जिले में सक्रिय होकर लोगों को झांसा दे रहा था।

Advertisement

पूछताछ में आरोपी ने खुद को केवल दसवीं पास बताया है, लेकिन इसके बावजूद वह स्वयं को IAS अधिकारी बताकर नौकरी लगवाने, ट्रांसफर कराने और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देता था। जांच में अब तक सामने आया है कि उसने तीन लोगों से कुल 2 लाख 62 हजार 500 रुपये की ठगी की है। पुलिस को आशंका है कि पीड़ितों की संख्या और बढ़ सकती है।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए बेमेतरा पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। देवकर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस ठगी में कोई अन्य सहयोगी तो शामिल नहीं है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button