छत्तीसगढ़

खेत में मिले तीन नरकंकाल, जांच में जुटी पुलिस….

Advertisement

Advertisement

बलरामपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दहेजवार गांव के पास स्थित बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास खेत में तीन नरकंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है।

सुबह के वक्त कुछ ग्रामीण खेत से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर नरकंकालों पर पड़ी। खेत में तीन अलग-अलग जगहों पर नरकंकाल दिखाई दिए। इस डरावनी खोज के बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सील कर दिया। इसके साथ ही फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है।

पुलिस अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये नरकंकाल अलग-अलग व्यक्तियों के हैं या एक ही व्यक्ति के। इसके साथ ही मृतकों की पहचान और मौत की वजह का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है।

गांव में इस घटना को लेकर भय और असमंजस का माहौल है। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है और हर पहलू की जांच की जा रही है। जल्द ही इस रहस्यमय मामले से जुड़े तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button