छत्तीसगढ़

झुमका जल महोत्सव 2024 में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आयोजित झुमका जल महोत्सव 2024 में शामिल हुए।

भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर, माल्यार्पण के साथ झुमका जल महोत्सव 2024 का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने झुमका जल महोत्सव 2024 के अवसर पर लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का संबोधन –

आप सभी ने प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी पर भरोसा करके हमारी सरकार बनाई है, इसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद |

यहां आते हुए मैंने हेलिकाप्टर से देखा कि आपका जिला बहुत सुंदर है, उतने ही सुंदर यहां के लोग हैं|

मैं यहां आया हूँ तो माताओं-बहनों के लिए खुशखबरी भी लाया हूँ, कल हमने कैबिनेट में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत विवाहित माताओं-बहनों को 12000 रुपए प्रतिवर्ष देने का निर्णय ले लिया है|

आप सभी के लिए दूसरी खुशखबरी है कि अब तेंदुपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए प्रति मानक की दर से भुगतान किया जाएगा|

तीसरी खुशखबरी है कि आज यहां करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास हुआ है, आप सभी को बधाई|

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button