सीजी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुये परिक्षार्थी, प्रथम दिवस नहीं हुई कोई नकल प्रकरण दर्ज

(मुन्ना पांडेय) सरगुजा – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल सर्टिफिकेट परिक्षा की शुरुआत 20 फरवरी दिन शुक्रवार से शुरू हो गई है। ब्लाक क्षेत्र में सेजस स्कूल , एवं कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल लखनपुर के अलावा- कुन्नी, अरगोती,लटोरी गुमगराकला, लहपटरा, तथा तूरना हाई स्कूल को परिक्षा केन्द्र बनाये गये है ।सभी परिक्षा केन्द्रो में परिक्षार्थी सम्मिलित होकर अपने विषय के प्रश्न पत्र हल किये। केन्द्राध्यक्षों से मिली जानकारी के मुताबिक परिक्षा केन्द्र सेजस स्कूल लखनपुर में भौतिक रसायन विषय के परिक्षार्थीयो की दर्ज संख्या 148 रही उपस्थिति परिक्षार्थीयो की संख्या 146 अनुपस्थित की संख्या 02, रही।
वहीं भूगोल विषय में परिक्षार्थियों की दर्ज संख्या 121 उपस्थित 118 किसी कारण वश 03 परिक्षार्थी इम्तिहान में शामिल नहीं हो सके। कन्या हायर सेकंडरी स्कूल लखनपुर परिक्षा केन्द्र में भौतिकी विषय के परिक्षार्थियों की दर्ज संख्या 48 उपस्थिति रही जिसमें 48 परिक्षार्थी शामिल हुए कोई भी गैरहाजिर नहीं रहा परिक्षार्थी शत-प्रतिशत उपस्थित रहे। शिक्षा विभाग द्वारा फेरबदल करते हुए कन्या हायर सेकंडरी स्कूल के छात्राओं को सेजस स्कूल परिक्षा केन्द्र में तथा सेजस स्कूल कक्षा 12 वी के परिक्षार्थियों को कन्या हायर सेकंडरी स्कूल परिक्षा केन्द्र में इम्तिहान दिलाई गई। दोनों स्कूल के प्राचार्यों को ही केंद्र प्रभारी बनाये गये हैं। इसके अलावा क्षेत्र के शिक्षकों की डियुटी पर्यवेक्षक के रूप में लगाई गई है। बनाये गये सभी परिक्षा केन्द्रो में परिक्षार्थी इम्तिहान में शामिल होकर प्रश्न पत्र हल किये।
जानकारी के मुताबिक सभी परिक्षा केन्द्र में शासन द्वारा बनाये मानदंडों के अनुसार शांति ढंग से परिक्षा संचालित हुई। परिक्षा के प्रथम दिवस कोई भी नकल प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। बिगत सालों में परिक्षार्थियों का प्रदर्शन बेहतर रहा ।इस वर्ष भी उत्कृष्ट परिणाम की उम्मीद की जा रही है।




