अम्बिकापुर

तेज रफ्तार पिकअप पलटी, दो गायों की मौत, गौतस्करी की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां गौ-तस्करी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खजूरी चौक मंदिर के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में पिकअप में ठूस-ठूस कर भरी गई 14 गायों में से दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, तस्कर गायों को अवैध रूप से पिकअप वाहन में भरकर ले जा रहे थे। वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही दरिमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गायों को सुरक्षित निकालने की कार्रवाई शुरू की। वहीं हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश के साथ पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।पुलिस का कहना है कि गौ-तस्करी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button