अम्बिकापुर

स्कार्पियो लूट का आरोपी गिरफ्तार….

(मुन्ना पाण्डेय) : सरगुजा में स्कार्पियो लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना दरिमा क्षेत्र में मैनपाठ घुमाने के बहाने चालक से मारपीट कर वाहन लूटने वाले गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर निवासी अंकित सिन्हा को फोन कर मैनपाठ चलने के लिए बुलाया गया था। चार लोगों को घुमाने के बाद वापसी के दौरान आरोपियों ने बेल्ट से गला दबाकर वाहन लूटने की कोशिश की। चालक किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला, जिसके बाद आरोपी स्कार्पियो लेकर फरार हो गए।

Advertisement

पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहन को कटघोरा क्षेत्र से लावारिस हालत में बरामद किया। साइबर सेल की मदद से मुख्य आरोपी गोविंद पटेल, निवासी अनूपपुर मध्यप्रदेश, को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।पूरी कार्रवाई में थाना दरिमा और साइबर सेल की टीम सक्रिय रही।

Related Articles

Back to top button