मुंगेली

लोरमी में कम्युनिटी मोबाइलाइजेशन के तहत पालक सम्मेलन

(हिमांशु लाल) : मुंगेली। कलेक्टर कुंदन कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय के निर्देशन तथा जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे के मार्गदर्शन में कम्युनिटी मोबाइलाइजेशन कार्यक्रम क्रियान्वयन सप्ताह के अंतर्गत आज 14 फरवरी 2026 को विकासखंड लोरमी स्थित इग्नाइट स्कूल प्रांगण में पालक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय की शिक्षा में सहभागिता बढ़ाना, अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा समग्र शिक्षा की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना रहा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति राजेंद्र सलूजा ने की। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष यादव जी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीषा पाटले, बीआरसी लोरमी, जिला प्रतिनिधि के रूप में एपीसी प्रदीप उपाध्याय सहित विकासखंड के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे।

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से की गई, जिसे अभिभावकों और अतिथियों ने सराहा। वक्ताओं ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधार में समुदाय और पालकों की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया।

 

जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार कम्युनिटी मोबाइलाइजेशन कार्यक्रम के अंतर्गत मुंगेली जिले में 18, 19 एवं 20 फरवरी को एसएमसी एवं एसएमडीसी के प्रशिक्षण का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे स्कूल प्रबंधन समितियों की भूमिका को और सशक्त बनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button