मुंगेली
कच्ची महुआ व देशी शराब बरामद के साथ आरोपी गिरफ्तार….

(हिमांशु लाल) : मुंगेली ज़िले में कलेक्टर के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज 29 नवंबर 2025 को आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम साल्हेघोरी थाना चिल्फी में दबिश दी।
गश्त के दौरान आरोपी त्रिभुवन मिरी के घर की विधिवत तलाशी में टीम को बड़ी सफलता मिली। आरोपी के कब्जे से
- 5 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब
- 2.16 बल्क लीटर देशी प्लेन मदिरा
बरामद की गई है।
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत गैरजमानती अपराध दर्ज किया गया। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में लोरमी वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक अमित शाह एवं आबकारी कांस्टेबल हरिचरण खूंटे की भूमिका सराहनीय रही।आबकारी विभाग का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।




