रायपुर

सनी लियोन के कार्यक्रम पर सस्पेंस, पुलिस ने कहा – नहीं ली गई अनुमति, विरोध के बाद आयोजकों ने किया रद्द

राजधानी में अभिनेत्री सनी लियोन से जुड़े प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 22 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आयोजन के लिए अब तक कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई है।

Advertisement

एडिशनल डीसीपी रायपुर मध्य तारकेश्वर पटेल ने बयान जारी करते हुए कहा कि आयोजकों द्वारा पुलिस विभाग से किसी भी प्रकार की स्वीकृति प्राप्त नहीं की गई है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यदि बिना अनुमति के कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो संबंधित आयोजकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस प्रशासन फिलहाल पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

Advertisement

इधर, कुछ हिंदू संगठनों द्वारा विरोध दर्ज कराए जाने के बाद आयोजक समिति ने भी स्पष्ट कर दिया है कि सनी लियोन अब रायपुर नहीं आएंगी। इस घोषणा के बाद संभावित विवाद फिलहाल शांत होता नजर आ रहा है, हालांकि प्रशासन स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए है।

Related Articles

Back to top button