गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
प्रेमी युगल ने दी जान, शादी में देरी से थे परेशान

पेंड्रा थाना क्षेत्र के पनकोटा गांव से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां शादी नही कराने से आहत एक प्रेमी युगल ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से गांव में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार, युवक की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है।
परिजनों ने कम उम्र का हवाला देते हुए शादी के लिए कुछ समय रुकने को कहा था।बताया जा रहा है कि शादी में हो रही देरी से क्षुब्ध होकर पहले युवती ने अपने घर में फांसी लगा ली। इसके बाद युवक ने भी घर के पास एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों पिछले करीब तीन महीनों से गांव में एक ही घर में साथ रह रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।




