बिलासपुर
बिलासपुर में आईटी की बड़ी रेड, फील ग्रुप के ठिकानों पर सघन जांच

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर शहर में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आयकर विभाग की टीम ने फील ग्रुप के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। कोल व्यापारी प्रवीण झा के स्वामित्व वाले इस ग्रुप के दफ्तर, घर और फैक्ट्रियों में सघन जांच जारी है।
बड़ी संख्या में आईटी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और कार्रवाई लगातार जारी है। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम SIR सर्वे के स्टीकर लगी गाड़ियों के साथ अलग-अलग स्थानों पर पहुंची। टीम ने फील ग्रुप के ऑफिस, आवास और फैक्ट्री परिसरों को अपने कब्जे में लेकर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बीते करीब आधे घंटे से लगातार जांच की कार्रवाई जारी है। बड़ी संख्या में आईटी अधिकारियों की मौजूदगी से कारोबारी जगत में हलचल मची हुई है। हालांकि, अभी तक विभाग की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।




