मोपेड और पेट्रोल टैंकर की हुई टक्कर, 3 की मौत, 1 गंभीर…..

(उज्ज्वल तिवारी) : पेंड्रा – भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा पेंड्रा-रतनपुर मुख्य मार्ग पर घटोली गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर और मोपेड की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, पेट्रोल टैंकर (गाड़ी नंबर CG 07 CL 6300) पेंड्रा से रतनपुर की ओर जा रहा था, जबकि मोपेड (गाड़ी नंबर CG 10 AQ 1513) पर चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोपेड पर सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया।
बता दें कि पिछले पांच दिनों में जिले में यह तीसरा बड़ा सड़क हादसा है, जिसमें अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और तीन लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और टैंकर चालक की भी तलाश कर रही है। आगे की अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।




