गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर अचानक गुरुकुल मैदान में उतरा, बाद में कार्यक्रम स्थल के हेलीपैड पर पहुंचा

(शैलेश सोनी) : पेंड्रा – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर अचानक गुरुकुल मैदान में उतर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और खलबली मच गई।जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री को प्रस्तावित अरपा महोत्सव के कार्यक्रम स्थल के लिए उतरना था, लेकिन हेलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल से करीब चार किलोमीटर दूर गुरुकुल मैदान में लैंड हुआ।हेलीकॉप्टर के अचानक उतरते ही सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासन अलर्ट हो गया।

Advertisement

स्थिति का आकलन करने के बाद हेलीकॉप्टर ने दोबारा उड़ान भरी और मुख्यमंत्री को तय कार्यक्रम स्थल के मल्टीपर्पज हेलीपैड पर सुरक्षित उतारा गया।
इस दौरान किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।फिलहाल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button