गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

SDM ने क्षतिग्रस्त पुलियों का किया निरीक्षण, ठेकेदार और इंजीनियर को शीघ्र मरम्मत के दिए निर्देश….

 

Advertisement

(शैलेश सोनी) : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जीपीएम जिले में बीते दिनों अत्यधिक वर्षा से क्षतिग्रस्त हुए पुलियों का निरीक्षण कर अनुविभागीय दण्डा अधिकारी पेंड्रारोड ऋचा चंद्राकर ने क्षति का जयजा लिया और आवश्यक सुधार एवं मरम्मत के लिए संबंधित ठेकेदार एवं इंजीनियर को निर्देश दिये। बताया गया है कि कोटमी खुर्द में कालेवा नाला के बहाव की वजह से रोड क्षतइग्रस्त हो गया है, जिसके सुधार के लिए ठेकेदार को लगाया गया है।

Advertisement

इसी तरह जोगीसार में पुलिया पुरा टूट जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा मरम्मत किया जा रहा है जिसका कार्य प्रगति पर है। जोगीसार का कार्य पूर्ण होने के बाद बेलपत के पुलिया का भी सुधार किया जना है। एसडीम ने ठेकेदार और इंजीनियर को कार्य पूर्ण कर अवगत कराने के निर्देश दिये हैं।निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button