गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

जीजा के विवाद की रंजिश में घर फूंका, आरोपी गिरफ्तार, एक लाख से ज्यादा का नुकसान

मरवाही थाना क्षेत्र के चनाडोंगरी गांव में रंजिश के चलते आगजनी का मामला सामने आया है। प्रार्थी उत्तम सिंह ने 25 अप्रैल 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में आग लगा दी, जिससे छानी-छप्पर और घर का सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना में करीब एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

Advertisement

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार मिश्रा और एसडीओपी राजेश देवांगन के मार्गदर्शन में मरवाही पुलिस ने जांच शुरू की। एफएसएल टीम की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि पेट्रोल डालकर आग लगाई गई थी। जांच के दौरान पता चला कि गांव के सुनील कुमार मार्को के जीजा का कुछ दिन पहले प्रार्थी से विवाद हुआ था।

Advertisement

इसी रंजिश के चलते आरोपी सुनील कुमार मार्को ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। थाना मरवाही में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button