रायगढ़

दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने 6 साल के मासूम को कुएं में डुबोकर मार डाला

रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम जामढोंढी भदरापारा में घरेलू विवाद और मानसिक तनाव के चलते एक निर्दयी पिता ने अपने ही 6 वर्षीय बेटे की कुएं में डुबोकर हत्या कर दी।

Advertisement

घटना रविवार शाम की है, जब आरोपी पिता बच्चे को लेकर घर के सामने खड़ा था।अगली सुबह कुएं से आवाज आने पर परिजनों को शक हुआ, पूछताछ में आरोपी ने खुद कबूल किया कि उसने बेटे को कुएं में फेंककर पानी में डुबोकर मार डाला।

Advertisement

सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी को हिरासत में लिया गया और मासूम का शव कुएं से बाहर निकाला गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर 24 घंटे के भीतर उसे जेल भेज दिया है।मामले पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा – कानून से ऊपर कोई नहीं, ऐसे जघन्य अपराधों पर सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी

Related Articles

Back to top button