रायपुर

इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में लगी भीषण आग….

राजधानी रायपुर के इंडस्ट्रियल एरिया भनपुरी में स्थित कावेरी इंडस्ट्रीज नामक ऑयल और डामर फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग इतनी तेज है कि फैक्ट्री से उठता काला धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा है, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। डामर और ऑयल जैसी ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका बनी हुई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

गौर करने वाली बात यह है कि ग्रीष्मकाल शुरू होने से पहले ही इस तरह की औद्योगिक दुर्घटनाएं सामने आने लगी हैं, जिससे फैक्ट्री सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button