खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत के बाद बीसीसीआई ने टीम के लिए खोला खजाना

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर टीम इंडिया ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। छठी बार विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और खिताब अपने नाम किया।

Advertisement

इस बड़ी जीत के बाद बीसीसीआई ने एक बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड ने खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयन समिति के लिए कुल 7.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि देने का फैसला किया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि राशि के बंटवारे की प्रक्रिया जारी है, लेकिन कुल इनाम तय कर दिया गया है।

Advertisement

फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के असली हीरो बने 14 साल के वैभव सूर्यवंशी। उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेलकर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। उनकी इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत भारत ने 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और आसानी से मुकाबला जीत लिया। वैभव को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ दोनों अवॉर्ड मिले।मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि टीम ने दबाव से दूर रहकर खेला और यही सोच वर्ल्ड कप जीत की सबसे बड़ी वजह बनी।

Related Articles

Back to top button