बिलासपुर
भाजपा किसान मोर्चा में नियुक्ति: ओंकार पटेल बने जिला उपाध्यक्ष, बेलतरा में पटेल समाज ने किया भव्य स्वागत

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के बेलतरा क्षेत्र के मंगला निवासी ओंकार पटेल को किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से पूरे हरदिहा पटेल समाज में खुशी की लहर है। समाज के 42 ग्रामों से सामाजिक पदाधिकारी सम्मान समारोह में शामिल हुए और ओंकार पटेल का भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के नेतृत्व की मौजूदगी ने आयोजन को और गरिमा प्रदान की। प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव और संगठन मंत्री पवनसाय जी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संतोष पटेल,
महासभा के अध्यक्ष और पार्षद रमेश पटेल बिलासपुर ने कहा कि पटेल समाज से किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष का चयन होना पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। समाज और संगठन को उम्मीद है कि ओंकार पटेल किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए संगठन को नई दिशा देंगे।




